आलू पराठे कैसे बनाएं

क्या आपका भी मन है आलू के पराठें खाने का आइए हम आपको विधि अनुसार बताते हैं

नमस्कार मित्रा : आलू का पराठा एक भारतीय लोकप्रिय नाश्ता है ! इससे भरतिये लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं आलू पराठा भारतीयों का एक प्रमुख नाश्ता है। कई लोग सुबह के नाश्ते में आलू पराठा, दही और अचार खाना बहुत पसंद करते हैं। आलू में स्टार्च, पोटैशियम, विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आलू से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। हमारे हिन्दुस्तान में लगभग लोग चाय के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं आज हम आपको आलू का पराठा घर पर कैसे बनाएँ उसके बारे में बताएंगे उन्होंने विधी अनुसार आइए जानते हैं हमारे लेख में ……

—यहाँ हम आपको आलू के पराठे बनाने में क्या क्या सामग्री आवश्यक होती है उसके बारे में बतायेंगे :

सामग्री:

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार (आटा गूंथने के लिए)
  • उबले आलू – 4-5 मध्यम आकार के
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2-3 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा, बारीक कटा हुआ या पेस्ट
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • जीरा – 1/2 टीस्पून
  • तेल या घी – पराठे सेंकने के लिए

-और अब आप जानिए इससे बनाने की विधि:

  • आटा गूंथना:
  1. एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
  • स्टफिंग तैयार करना:
  1. उबले आलुओं को छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
  2. एक बर्तन में मैश किए हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, और जीरा डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • पराठे बनाना:
  1. गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  2. एक लोई लें और उसे गोल आकार में बेल लें।
  3. अब बेली हुई रोटी के बीच में 2-3 चम्मच आलू की स्टफिंग रखें।
  4. रोटी के किनारों को उठाकर स्टफिंग को बंद कर दें और हल्के से दबा दें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले।
  5. अब इस भरी हुई लोई को धीरे-धीरे बेलकर पराठा बना लें।
  • पराठा सेंकना:
  1. तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल या घी डालें।
  2. बेले हुए पराठे को तवे पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
  3. पराठे को गरम-गरम घी या मक्खन के साथ परोसें।

आपके स्वादिष्ट आलू के पराठे तैयार हैं। इन्हें आप दही, अचार या चटनी के साथ परोस सकते हैं।

—आलू के पराठे के क्या फायदे हैं?
इस पराठे में आलू होते हैं जो फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 से भरपूर होते हैं, साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल की कमी भी होती है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। आटे में ओट्स का आटा मिलाने से रेसिपी में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है।

निष्कर्ष


आज हमने हमारे साथियों को आलू का पराठा घर बैठे कैसे बनाए ये सिखाया है अगर एसी ही जानकारी जानना चाहते और तो हमसे जुड़े रहे और हमारा विधि लेख को लाइक कमेंट शेयर करते रहे धन्यवाद…!

Leave a Comment