स्वादिष्ट दाल चूरमा बनाने की टिप्स

दाल चूरमा बनाना हुआ बहुत आसान जानें सरल तरीके से राजस्थान का प्रसिद्ध रेसिपी भोजन।

नमस्कार साथियों आज हम आपके बीच एक प्रसिद्ध भोजन के रूप दाल बाटी चूरमा की विधि लेके आए हैं संपूर्ण जानकारी जो एक दाल बाटी चूरमा की उत्पत्ति राजस्थान में मेवाड़ साम्राज्य के संस्थापक बप्पा रावल के शासनकाल के दौरान हुई थी। उस समय बाटी को युद्ध के दौरान खाए जाने वाले भोजन के रूप में देखा जाता था इसका एक बार युद्ध के दौरान सैनिक आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर मिट्टी की पतली परत के अंदर ढक कर चले गए ताकि सूर्य की तेज किरणों से वो गोलियां पक जाए. जब सैनिक युद्ध से वापस आए तो उन्होंने देखा की आटे की वो गोलियां अच्छी तरह पक कर तैयार थीं. इसी के बाद बाटी युद्ध का प्रचलित भोजन बन गया।

..चूरमा….बाजरे का चूरमा,आटे का चूरमा चूरमा एक लोकप्रिय व्यंजन है जिसे ज़्यादातर बाटी और दाल के साथ परोसा जाता है। यह मोटे तौर पर पिसे हुए गेहूँ के आटे को पीसकर घी और चीनी के साथ पकाया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे गेहूँ के आटे की बाटी या बची हुई रोटियों को घी और गुड़ में मसलकर बनाया जाता है। और बड़े ही स्वाद के साथ खाया जाता हैं।

राजस्थान के साथ और भी जगह प्रसिद्ध भोजन हैं ये- जैसे चूरमा भारत का एक लोकप्रिय राजस्थानी, बिहारी, उत्तर प्रदेशी, हरियाणवी और अवधी व्यंजन है। पंजाब में इस व्यंजन को चूरी कहा जाता है। यह मोटे तौर पर पिसा हुआ गेहूँ होता है, जिसे पीसकर घी और चीनी के साथ पकाया जाता है।

दाल बाटी चूरमा एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है। इसे बनाने के लिए सामग्री और विधि से तैयार किया जाता हैं।

सामग्री:


दाल के लिए:

  • तुअर दाल: 1 कप
  • चना दाल: 1/2 कप
  • मूंग दाल: 1/2 कप
  • मसूर दाल: 1/2 कप
  • उरद दाल: 1/2 कप
  • टमाटर: 2 (कटे हुए)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: सजावट के लिए
  • घी: 2-3 चम्मच बाटी के लिए:
  • गेहूं का आटा: 2 कप
  • सूजी: 1/2 कप
  • घी: 1/2 कप
  • नमक: स्वादानुसार
  • बेकिंग पाउडर: 1/2 चम्मच
  • पानी: आटा गूंथने के लिए

चूरमा के लिए:

  • गेहूं का आटा: 1 कप
  • सूजी: 1/2 कप
  • घी: 1/2 कप
  • पिसी चीनी: 1/2 कप
  • इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच
  • सूखे मेवे (कटे हुए): सजावट के लिए

बनाने की विधि:
दाल बनाने की विधि-

  1. सभी दालों को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
  2. प्रेशर कुकर में दालों को डालें और उसमें पानी, हल्दी पाउडर, और नमक डालकर पकाएं जब तक कि दालें नरम न हो जाएं।
  3. एक पैन में घी गरम करें, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  4. कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं।
  5. इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
  6. अब इस मसाले को दाल में डालें और कुछ देर के लिए पकाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।

बाटी बनाने की विधि-

  1. एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, घी, नमक, और बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं।
  2. पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे को कुछ देर के लिए ढककर रख दें।
  3. आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल बाटी बना लें।
  4. बाटियों को प्रीहीटेड ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 20-25 मिनट तक बेक करें जब तक कि वे सुनहरी और कुरकुरी न हो जाएं।

चूरमा बनाने की विधि-

  1. गेहूं का आटा और सूजी को घी में मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें।
  2. छोटी-छोटी गोलियां बनाकर इन्हें हल्का सुनहरा होने तक तल लें।
  3. ठंडी होने के बाद इन गोलियों को मिक्सी में पीसकर बारीक चूरमा बना लें।
  4. इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर, और सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

निष्कर्ष:-
दाल बाटी चूरमा एक पारंपरिक और लोकप्रिय राजस्थानी व्यंजन है जो अपनी विशेष स्वाद और पोषण के लिए जाना जाता है। यह व्यंजन तीन मुख्य भागों – दाल, बाटी और चूरमा से मिलकर बना होता है।
दाल- अलग अलग दालों का मिश्रण और इसमें अदरक-लहसुन, मसाले और टमाटर डालकर स्वादिष्ट बनाया जाता है।
बाटी- गेंहू के आटे, सूजी और घी से बनाई जाती है और इसे ओवन में बेक किया जाता है।
चूरमा- आटे और सूजी की गोलियों को घी में तलकर, पीसकर और पिसी चीनी और सूखे मेवे मिलाकर तैयार किया जाता है।

दाल बाटी चूरमा व्यंजन एक अद्भुत मिश्रण है जो स्वाद, पौष्टिकता और संतुष्टि का अनुभव कराता है। दाल बाटी चूरमा न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत में लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और यह किसी भी खास अवसर या त्योहार पर बनाने के लिए बहुत ज्यादा अग्रणी हैं।

  • हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको बहुत बहुत अच्छी लगी होगी इसको आप ज्यादा से ज्यादा लाइक कमेंट और शेयर जरूर करे ताकि और भी इसी रिलीटेट जानकारी देने की भरपूर कोशिश करेंगे। धन्यवाद

Leave a Comment